कानपुर, अगस्त 7 -- कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। कानपुर गोशाला सोसाइटी की प्रबंध कार्यकारिणी समिति की शुक्रवार को बैठक में गोशाला के औषधि विभाग में पंचगव्य, गोबर, गोमूत्र, दूध, दही, घी आधारित औषधियां, पूजन सामग्री, दैनिक उपयोग की वस्तुएं और जैविक खाद आदि उत्पादों के देश-विदेश में प्रचार-प्रसार के लिए वेबसाइट का लोकार्पण किया गया। गैंजेज क्लब में हुई बैठक में गो उत्पादों के प्रचार-प्रसार और विक्रय के लिए राष्ट्रीय स्तर पर डीलर नियुक्त करने का निर्णय लिया गया। महामंत्री के पद पर रहे स्वर्गीय पुरुषोत्तम लाल तोषनीवाल के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। रिक्त स्थान पर सर्वसम्मति से विश्वनाथ कनोडिया को कार्यवाहक महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई। समिति सदस्य के रूप में नवीन गुप्ता को स्थान दिया गया। बैठक में आम सभा की तारीख तय करने का अधिकार सभापति को...