नई दिल्ली, मई 19 -- राजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग की ओर से "सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा" के तहत एक विशेष धार्मिक पर्यटक ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन 5 जून को जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। इस पहल का उद्देश्य प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन कराना और उन्हें आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करना है।यात्रा का उद्देश्य और महत्व देवस्थान विभाग के मंत्री जोराराम कुमावत ने बताया कि गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर सनातन संस्कृति और भारतीय आस्था का प्रमुख केंद्र है। मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर इस यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को ऐतिहासिक और धार्मिक विरासत से जोड़ने का अवसर मिल सके।इतिहास से जुड़ी प्रेरणा मंत्री ने कहा कि सोमनाथ मंदिर पर इतिहास में कई बार आक्रम...