दरभंगा, फरवरी 13 -- दरभंगा। बिहार विधानसभा में गुरुवार को केवटी विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा ने सदन के माध्यम से बिहार सरकार से संविधान सभा के सदस्य व राज्यसभा सांसद महाराजाधिराज डॉ. सर कामेश्वर सिंह को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न देने की मांग की। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, राष्ट्रीय रक्षा, संविधान निर्माण और संस्कृति के क्षेत्र में उनका योगदान केवल मिथिला ही नहीं, बल्कि पूरे भारत के लिए प्रेरणास्रोत है। मिथिला के महापुरुषों को यह सम्मान मिले, यह इसके लिए हर संभव प्रयास करूंगा। कामेश्वर धार्मिक न्यास के ट्रस्टी कुमार कपिलेश्वर सिंह ने बताया कि हम विधायक डॉ. झा को राज परिवार की तरफ से विशेष धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने विधानसभा में सदन के माध्यम से जनता की इस मांग को रखा। मिथिला क्षेत्र के लिए यह गौरव का विषय होगा कि दानवीर महराज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.