बरेली, मई 13 -- एमजेपीआरयू ने विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की सम सेमेस्टर परीक्षाओं के ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब विलंब शुल्क 500 रुपये के साथ परीक्षा आवेदन पत्र जमा किए जा सकेंगे। आदेश के अनुसार एलएलबी, एलएलएम, बीबीए, बीसीए, बीलिब, एमलिब, एमएसडब्ल्यू, पीजीडीसीए समेत विभिन्न पाठ्यक्रमों के मुख्य, संस्थागत एवं बैक परीक्षा फॉर्म अब पुनः ऑनलाइन उपलब्ध कराए गए हैं। ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म 12 मई से उपलब्ध होंगे। छात्र-छात्राएं 14 मई तक परीक्षा फॉर्म भरकर शुल्क जमा कर सकेंगे, जबकि महाविद्यालयों द्वारा आवेदन पत्रों के ऑनलाइन अनुमोदन की अंतिम तिथि 15 मई निर्धारित की गई है। यह भी पढ़ें- 14 से भरे जाएंगे परास्नातक द्वितीय, चतुर्थ सेमेस्टर के परीक्षाफॉर्म
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.