अब विद्यालयों में स्वस्थ व तंबाकू मुक्त वातावरण होगा विकसित
सीवान, अगस्त 21 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। तंबाकू के दुष्प्रभावों से छात्र-छात्राओं को सुरक्षित रखने व विद्यालयों में स्वस्थ व तंबाकू मुक्त वातावरण विकसित करने के उद्देश्य से तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान अभियान शुरू किया जा रहा है। अभियान के तहत विद्यालयों का रजिस्ट्रेशन व सेल्फ असेसमेंट टॉफी पोर्टल के माध्यम से किया जाना है। बहरहाल, इसी तहत सीवान जिले के लक्षित 3218 विद्यालयों के पंजीकरण व अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय ऑनलाइन बैठक गुरुवार को आयोजित की गई।
बैठक का संचालन इस क्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी 19 नोडल सहायक शिक्षकों को जोड़ा गया। बैठक की शुरुआत में प्रशिक्षण गुणवत्ता संभाग प्रभारी हरिश्चंद्र प्रसाद ने आवश्यक ब्रीफिंग व मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बताया कि टॉफी यानि कि तंबाकू मुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.