कटिहार, अगस्त 18 -- कटिहार, वरीय संवाददाता। जिले के विद्यार्थियों की शैक्षणिक समस्याओं और शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए कटिहार में अब प्रत्येक माह 'विद्यार्थी सहयोग शिविर' का आयोजन किया जाएगा। बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देश पर शुरू की जा रही इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों की समस्याओं का निर्धारित समय-सीमा में समाधान करना, शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाना तथा छात्रों के सुझावों को नीति निर्माण में शामिल करना है। 'सबका सम्मान, जीवन आसान' के लक्ष्य के तहत प्रत्येक माह के चतुर्थ मंगलवार को जिले में विद्यार्थी सहयोग शिविर आयोजित होगा। यदि उस दिन अवकाश रहेगा तो शिविर अगले कार्य दिवस में लगाया जाएगा। जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों से इस व्यवस्था का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की है। यह भी पढ़ें- विवि की शिकायतें विद्यार्थी सहयो...