नई दिल्ली, जून 30 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को दिल्ली में एफसीआरए 2.0 पोर्टल और ई-ओसीआई कार्ड का शुभारंभ किया। एफसीआरए 2.0 पोर्टल से कागजी कार्यावाही में कमी आएगी, आवेदनों की प्रक्रिया में तेजी आएगी और विदेशी अंशदान पर रियल टाइम प्रभावी निगरानी सुनिश्चित होगी।

नागरिकों की सुविधाएं गृह मंत्री शाह ने कहा कि ये दोनों पहल नागरिकों की सुविधाओं को बढ़ाने के साथ-साथ शासन को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और तकनीक-सक्षम बनाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'न्यूनतम सरकार, अधिकतम सुशासन' के सिद्धांत के अनुरूप सरकार तकनीक के माध्यम से ईमानदार लोगों के लिए प्रक्रियाओं को आसान और गलत गतिविधियों पर निगरानी को मजबूत कर रही है।

डिजिटल सेवाएं गृह मंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले विदे...