नई दिल्ली, अगस्त 1 -- Bihar Traffic Rules: बिहार में अब दारोगा (एसआई) से नीचे रैंक के पुलिस अफसर अब सड़कों पर वाहन जांच नहीं करेंगे। इनसे नीचे रैंक के पुलिस पदाधिकारी एएसआई या सिपाही का काम सड़कों को जाम से मुक्त रखना होगा। वे सिर्फ ट्रैफिक को रेगुलेट करेंगे। ट्रैफिक व्यवस्था को अधिक जवाबदेह और पारदर्शी बनाने के लिए बिहार पुलिस मुख्यालय ने इससे संबंधित आदेश जारी किया है। एडीजी (ट्रैफिक) सुधांशु कुमार ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में स्पष्ट कहा कि सामान्य तौर पर वाहन को रोकने या उसकी जांच करने का अधिकार सिर्फ एसआई या उससे ऊपर रैंक के पदाधिकारी को ही होगा। उन्होंने कहा, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को निर्धारित ड्रेस कोड का कड़ाई से पालन करना होगा। यह भी पढ़ें- बदमाशों के निशाने पर मंत्रियों के बेटे? केदार के बाद मदन के पु...