नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) फाइनल परीक्षा के स्वरूप में बड़ा बदलाव करते हुए इसे वर्ष में केवल दो बार आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह नई व्यवस्था मई 2026 सत्र से लागू होगी। अब तक यह परीक्षा जनवरी, मई और सितंबर में तीन बार होती थी, लेकिन अब इसे घटाकर केवल मई और नवंबर तक सीमित कर दिया गया है।संस्थान से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह निर्णय विभिन्न हितधारकों से मिले सुझावों और प्रतिक्रियाओं के आधार पर लिया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार नए बदलाव का उद्देश्य परीक्षा प्रणाली को अधिक सुव्यवस्थित और छात्रों के अनुकूल बनाना है। अब वर्ष में दो बार परीक्षा होने से छात्रों को बेहतर तैयारी का समय मिलेगा और परीक्षा प्रक्रिया को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सक...