गया, दिसम्बर 31 -- गया जी। ठंड का प्रभाव जारी है। सुबह में कुहासे के साथ कड़ाके की ठंड है। धूप निकलने के बाद सर्द पछुआ और कनकनी सता रही है। ऐसी स्थिति को देखते हुए एक बार फिर जिला प्रशासन ने वर्ग एक से आठ तक सभी विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र और निजी कोचिंग संस्थानों को बंद करा दिया है। डीएम शशांक शुभंकर ने बताया कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत ठंड को लेकर शिक्षण संस्थानों को बंद कराया गया है। इन शिक्षण संस्थानों में वर्ग आठ तक सभी शैक्षणिक गतिविधियां अब दो जनवरी तक बंद रहेगी। वर्ग नौ और इससे ऊपर की कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियां सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे के बीच पर्याप्त सावधानी के साथ जारी रहेगी। बोर्ड परीक्षा के लिए संचालित किये जाने वाली विशेष कक्षाओं का संचालन इससे मुक्त रहेगा। यह आदेश एक जनवरी गुरुवार से दो जनवरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.