वाराणसी, जुलाई 14 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। लगातार वृद्धि से गंगा का पलट प्रवाह वरुणा में होने की आशंका तेज हो गई है। जलस्तर में बढ़ाव से गंगा के जल में अब फैलाव शुरू हो गया है। इससे दोनों नदियों के तटवर्ती इलाके के लोगों की धुकधुकी बढ़ गई है। केंद्रीय जल आयोग के कर्मचारियों के अनुसार गंगा में करीब डेढ़ मीटर की बढ़ोतरी और होने के बाद ही तटवर्ती इलाकों में बाढ़ की हलचल होगी। उधर चिरईगांव क्षेत्र में गंगा में बढ़ाव से अम्बा औऱ मोकलपुर के बीच बने अस्थाई पुल पर पानी आने से आवागमन बंद हो गया है। मोकलपुर स्थित कॉलेज में पढ़ने वाले सैकड़ों छात्र-छात्राओं को 10 से 15 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ रही है। दुधियो, किसानों तथा बीमार लोगों को भी लम्बी दूरी तय करनी पड़ रही है। ग्राम पंचायत रामचन्दीपुर के पूर्व ग्राम प्रधान राजकुमार यादव, बद्रीनारायण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.