अब वन विभाग भी करेगा बालू के अवैध परिवहन की जांच, टीम में रेंजर शामिल
उरई, जून 23 -- कालपी। संवाददाता खनन की समय सीमा 30 जून को समाप्त होने से पहले बालू कारोबार में आई तेजी और अवैध परिवहन की शिकायतों को देखते हुए जिलाधिकारी ने अब वन विभाग को भी जांच टीम में शामिल कर लिया है। रेंजर को टीम में जगह दी गई है, लेकिन वह अकेले कार्रवाई नहीं कर सकेंगे।दरअसल 30 जून को खनन की अवधि खत्म हो रही है। इससे पहले अधिक से अधिक बालू उठाने की होड़ में ठेकेदार और ट्रक संचालक नियमों को दरकिनार कर रहे हैं। अवैध खनन और परिवहन की भनक शासन तक पहुंची। दो दिन पहले झांसी दौरे पर आए मुख्यमंत्री ने भी अवैध खनन पर सख्त टिप्पणी की थी। इसके बाद जिलाधिकारी ने बालू के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। इसी क्रम में वन विभाग को भी जांच टीम में शामिल किया गया है। हालांकि रेंजर अकेले जांच नहीं करेंगे। टीम में शामिल अन्य विभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.