मिर्जापुर, मार्च 16 -- मिर्जापुर। सवर्ण उत्पीड़न के विरोध में मंगलवार को नटवा में आयोजित गोष्ठी के स्थान में परिवर्तन कर दिया गया है। अब यह कार्यक्रम लोहंदी स्थित एक मैरिज लान में होगा। इस आशय की जानकारी कार्यक्रम संयोजक अरविंद तिवारी ने दी है।उन्होने बताया कि गोष्ठी में सवर्ण विरोधी कानून बनाये जाने के अलावा पुलिस एसएसआई परीक्षा में पंडित को अपमानित करने वाले पूछे गए प्रश्न आदि विषयों पर विचार किया जाएगा। कार्यक्रम में अनिल मिश्र अधिवक्ता उच्च न्यायालय ग्वालियर,जुगुल किशोर तिवारी पूर्व आईपीएस,अवनीश सिंह अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा,सूरज चौबे राष्ट्रीय सवर्ण आर्मी,मंजू शुक्ला,राकेश सिंह रघुवंशी प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना आदि मौजूद रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.