नई दिल्ली।, जून 18 -- NDA in Lok Sabha: संसद में विपक्षी खेमे में भगदड़ मची हुई है। पश्चिम बंगाल चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के कई सांसदों और विधायकों ने बागी होकर अलग गुट बना लिए। इसके बाद महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना का भी यही हाल हुआ। 9 में से 6 सांसदों ने लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी लिखकर एकनाथ शिंदे की शिवसेना में विलय की बात कही है। इन सभी सांसदों ने एनडीए को समर्थन देने का ऐलान किया है। इससे केंद्र की भाजपा नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार को परिसीमन विधेयक को दोबारा पास कराने का मौका दिखने लगा है। गौरतलब है कि सरकार ने इस परिसीमन विधेयक को महिला आरक्षण लागू करने से जोड़ा था। अप्रैल 2026 में लोकसभा में इस संविधान संशोधन विधेयक के गिरने से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने कार्यकाल में पहली बार...