नई दिल्ली, जून 17 -- WhatsApp सबसे पॉपुलर मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में से एक है। करोड़ों लोग इसका इस्तेमाल चैटिंग, फोटो-वीडियो शेयर करने और कॉलिंग के लिए करते हैं। पहले WhatsApp पर ग्रुप वॉइस और वीडियो कॉलिंग का मजा सिर्फ मोबाइल ऐप पर ही लिया जा सकता था, लेकिन अब जल्द यूजर्स कंप्यूटर या लैपटॉप से भी यह काम आसानी से कर सकते हैं। अगर आप ऑफिस में काम कर रहे हैं, ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं या दोस्तों और परिवार के साथ बड़ी स्क्रीन पर बातचीत करना चाहते हैं, तो WhatsApp Web और WhatsApp Desktop आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं। जल्द कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके आप अपने लैपटॉप या कंप्यूटर से सीधे ग्रुप कॉल शुरू कर सकते हैं। आइए जानते हैं क्या होगा WhatsApp Web और Desktop पर Group Voice और Video Call करने का पूरा तरीका। WhatsApp Web Group Calling की सु...