नई दिल्ली, अगस्त 28 -- मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए लोग अब तक कॉइल, स्प्रे, रैकेट और इलेक्ट्रिक ट्रैप जैसे कई तरीके इस्तेमाल करते रहे हैं। वही अब एक ऐसा हाई-टेक डिवाइस बाजार में आया है, जो मच्छरों को हवा में ट्रैक करके उन्हें लेजर की मदद से खत्म करने का दावा करता है। इस डिवाइस का नाम Photon Matrix बताया जा रहा है और इसकी शुरुआती कीमत करीब 988 डॉलर (करीब 94 हजार रुपये) रखी गई है। Photon Matrix को मच्छरों की पहचान और उन्हें ट्रैक करने के लिए एडवांस टेक से तैयार किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, इसमें LiDAR, रडार और AI का इस्तेमाल किया जाता है। डिवाइस आसपास उड़ने वाले कीड़ों को पहचानने के बाद उनकी एक्टिविटी को ट्रैक करता है और उसे हवा में ही लेजर के जरिए निशाना बना देता है। यानी यह मस्कीटो रैकेट जैसे तरीकों के साथ यूजर को खुद मच्छर के पीछे भ...