अब लेखपालों का भी होगा डिजिटल सिग्नेचर
देवरिया, जून 30 -- देवरिया, निज संवाददाता। सरकारी कार्यालयों को अब लगातार डिजिटलाइज किया जा रहा है। ई-आफिस संचालित होने के बाद कम समय में पत्रावलियों का निस्तारण हो जा रहा है। अब लेखपाल व उनके ऊपर के अधिकारियों का भी डिजिटल सिग्नेचर होगा। शासन से आदेश आने के बाद इसकी तैयारी तेज कर दी गई है। एक-एक डिजिटल सिग्नेचर बनाने पर दो हजार रुपये तक अधिकतम खर्च किए जा सकते हैं।सरकारी कार्यालयों को लगातार अपडेट किया जा रहा है, पहले कार्यालयों में कागज की फाइलें दौड़ती थी, लिपिक तैयार करने के साथ ही हर अधिकारियों के टेबल तक लेकर पहुंचते थे, लेकिन धीरे-धीरे सरकारी कार्यालय में डिजिटलाइज किया जा रहा है। देवरिया कलेक्ट्रेट समेत अन्य कार्यालयों में ई-आफिस संचालित होने लगा है। अब अधिकारियों के पास तक फाइल ले जाने की जरुरत नहीं पड़ती है। आनलाइन ही उसे अपलोड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.