नई दिल्ली, मार्च 27 -- इंडियन प्रीमियर लीग के पहले मैच की फ्री टिकट्स की मांग करने वाले कांग्रेस विधायकों को सरकार ने तोहफा दिया है। कर्नाटक की सिद्धा सरकार ने सभी विधायकों को दो फ्री टिकट देने की घोषणा की है। इसके अलावा कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के ऊपर अनादर का आरोप लगा रहे इन विधायकों को स्टेडियम में बैठने के लिए अलग से स्टैंड़ भी दिया जाएगा। गौरतलब है कि कल होने वाले आईपीएल के पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी और हैदराबाद आमने-सामने होंगे। राज्य में आईपीएल फ्री टिकट को लेकर बढ़ते विवाद को थामते हुए उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि पहले हर विधायक, सांसद और मंत्री को एक टिकट दिया जाता था। अब मैच से पहले हर सदस्य को दो टिकट दिए जाएंगे। अभी इस मैच के लिए टिकट्स की व्यवस्था की गई है। आगे के मैचों की व्यवस्था बाद में की जाएगी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.