लखनऊ, फरवरी 2 -- अब अपराध से लड़ाई केवल सीमाओं या सड़कों पर नहीं, बल्कि सर्वर रूम और डेटा सेंटरों में तकनीक के माध्यम से लड़ी जा रही है। सोमवार को यह बात कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग के महानिदेशक पीसी मीना ने साइबर सिक्योरिटी व डिजिटल फोरेंसिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के उदघाटन के मौके पर कहा। उन्होंने कहा कि मौजूदा साइबर युग में पारंपरिक पुलिसिंग के तौर-तरीकों से आगे बढ़ने की जरूरत है। ऐसे में वही व्यवस्था मजबूत होगी, जो तकनीक और डेटा की शक्ति को समझकर उसका सही उपयोग करेगी। कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस में आयोजित साप्ताहिक साइबर सिक्योरिटी एवं डिजिटल फोरेंसिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम कोई औपचारिकता नहीं, बल्कि समय की मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.