बिहारशरीफ, मार्च 23 -- अब लच्छु बिगहा स्टेशन से ही होगा लाइन क्लियर सिग्नल पहले बिहारशरीफ और दनियावां से होता था नियंत्रित स्टेशन मास्टर ने संभाला कमान, लोगों में खुशी फोटो : चंडी केके 07: बिहारशरीफ दनियावां रेलखंड में लच्छु बिगहा स्टेशन पर लाइन क्लियर सिग्नल का उद्घाटन करते रेलवे अधिकारी। बिहारशरीफ /चंडी, निज संवाददाता। दनियावां बिहारशरीफ रेलखंड के लच्छु बिगहा स्टेशन पर सोमवार से लाइन क्लियर सिग्नल काम करने लगा है। पहले बिहारशरीफ और दनियावां स्टेशन से इसका नियंत्रण होता था। सोमवार को स्टेशन मास्टर सुधीर कुमार ने कमान संभाल ली है। इससे लोगों में काफी खुशी है। स्टेशन मास्टर के केबिन में लगे पैनल बोर्ड का सहायक परिचालन प्रबंधक अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार को फीता काट कर इसका शुभारंभ किया। इसके चालू होने से बिहारशरीफ से दनियावां या दनिय...