लखनऊ, जुलाई 9 -- Lucknow News: राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद अभी थमा भी नहीं था कि लखनऊ के बुद्धेश्वर मंदिर से घंटे चोरी का मामला सामने आया है। इस घटना ने लोगों की आस्था को शर्मसार करके रख दिया। मंदिर से घंटो चुराने वाला कोई नहीं बल्कि सेवादार निकला। मंदिर का ही एक सेवादार पिछले कई दिनों से चुपके-चुपके बेशकीमती घंटे चोरी कर रहा था। लगातार हो रही चोरियों से परेशान मंदिर प्रशासन ने जब पहरा बिठाया, तो आज आरोपी सेवादार झोले में दर्जनों घंटे भरकर ले जाते हुए पकड़ा गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद लोगों ने घंटा चोरी करके ले जा रहे चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मोहान रोड स्थित प्राचीन बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में लगातार हो रहे घंटे चोरी के मामले में बुधवार को स्थानीय दुकानदारों एवं लोगों ने एक युवक को घंट...