नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- तवे पर रोटी सेंकना तो लगभग हर किसी को आता है, और गैस पर रोटी आसानी से फूल भी जाती है। लेकिन जब बात रोटी मेकर की आती है, तो वही काम थोड़ा ट्रिकी हो जाता है। रोटी मेकर ने भले ही गैस पर रोटी बनाने का झंझट कम कर दिया हो, लेकिन इस पर नरम और अच्छी तरह फूली हुई रोटियां बनाना हर किसी के बस की बात नहीं होती। अगर आपने भी रोटी मेकर खरीद लिया है, लेकिन आपकी रोटियां फूलने के बजाय पापड़ जैसी सख्त बन रही हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। बस एक छोटी-सी ट्रिक है, जिसे बनाते समय ध्यान में रखने से आपकी रोटियां भी एकदम फूली हुई और मुलायम बनेंगी। तो चलिए, आज जानते हैं रोटी मेकर पर परफेक्ट, सॉफ्ट और फूली हुई रोटियां बनाने का आसान तरीका।आटा लगाने का तरीका रोटी मेकर में परफेक्ट रोटी बनाने के लिए सबसे पहला और सबसे जरूरी स्टेप है, आटा स...