हाथरस, जुलाई 10 -- हाथरस,कार्यालय संवाददाता। अब जिले के 125 रोजगार सेवकों को मानदेय मिलने की उम्मीद लगी है। हिन्दुस्तान ने रोजगार सेवकों की समस्या को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। अब उपायुक्त श्रम रोजगार ने जिले के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश जारी किये है कि वह तीन दिन के अंदर रोजगार सेवकों को उनका मानेदय दे। वैसे तो जिले में 462 ग्राम पंचायतें है। मगर जिले में 198 रोजगार सेवक लगे है। जोकि मनरेगा से होने वाले कामों को रफ्तार दिलाने का काम करते है,लेकिन सरकार की नीतियों के कारण जिले के 125 रोजगार सेवक ऐसे है जिन्हें 26 महीने से कोई मानेदय नहीं मिला है। अपना हक पाने के लिए वह न जाने कितनी बार अधिकारियों की चौखट पर जा चुके है। कई बार धरना प्रदर्शन किये,लेकिन सरकारी सिस्टम नहीं जागा। जब 26 जून को हिन्दुस्तान ने रोजगार सेवकों के...