श्रावस्ती, फरवरी 24 -- श्रावस्ती, संवाददाता। भिनगा में संचालित वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्ग अब रोजगार सीखेंगे। खाली समय में मिठाई का डिब्बा, लिफाफा, टोकरी, बैग व पूजा बत्ती आदि का निर्माण करेंगे। इससे न सिर्फ उनका समय आराम से बीतेगा, बल्कि उनको आर्थिक मदद भी मिलेगी। समाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार व समाज कल्याण विभाग की ओर भिनगा में संचालित वृद्धाश्रम में अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वृद्धजनों को प्रशिक्षित किया जाएगा। जिसकी शुरुआत मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष व पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि यह वृद्धाश्रम एक परिवार की तरह है। आज एक और खुशी की बात है कि आप लोगों के खाली समय में सरकार प्रशिक्षण के माध्यम से आप सभी को मिठाई डिब्बा, लिफाफा, टोकरी, बैग व पूजा बत्ती आदि बनाना सिखाया जाएगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.