औरैया, अप्रैल 1 -- अछल्दा, संवाददाता। रेलवे स्टेशन पर प्राइवेट टिकट बुकिंग ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका ठेका निरस्त कर दिया गया है। अब टिकट खिड़की से रेल कर्मियों द्वारा यात्रियों को टिकट वितरित किए जा रहे हैं। बताया गया कि 27 मार्च को प्रयागराज से आई वाणिज्यिक टीम ने स्टेशन पर टिकट बुकिंग व्यवस्था का निरीक्षण किया था। जांच के दौरान स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट के रूप में कार्यरत ज्योति के कार्य में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। इसके बाद वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे के निर्देश पर ठेका तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया। साथ ही जमा सुरक्षा धनराशि भी जब्त कर ली गई है। जानकारी के अनुसार उक्त ठेका 27 नवंबर 2024 से 26 नवंबर 2027 तक के लिए आवंटित था, लेकिन अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की गई। स्टेशन अधीक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.