गोरखपुर, मार्च 22 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। खेल के क्षेत्र में गोरखपुर लगातार विकास की सीढ़ियां चढ़ रहा है। यहां का एस्ट्रो टर्फ, स्पोर्ट कॉलेज, सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम और रीजनल स्पोर्ट स्टेडियम खेल और खिलाड़ी दोनों के लिए संजीवनी का कार्य कर रहे हैं। विकास के इसी क्रम में सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम के क्रिकेट मैदान पर अब 50 लाख रुपये से फ्लड लाइट्स लगने जा रही है। इसके बाद यहां रात में भी अभ्यास और क्रिकेट के मुकाबले खेले जा सकेंगे। विश्वसनीय प्रशिक्षकों व तमाम सुविधाओं से लैस गोरखपुर रेलवे का सैयद मोदी स्टेडियम पुर्वांचल को अब तक न जाने कितने खिलाड़ी दे चुका है। वर्तमान में यहां से प्रशिक्षित विभिन्न खेलों के तमाम खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गोरखपुर का मान बढ़ा रहे हैं। यहां के क्रिकेट का भी इतिहास काफी पुराना है। काफी दि...