भागलपुर, अगस्त 28 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। राघोपुर के काजीकोरैया तटबंध में बुधवार को हुए भीषण कटाव के बाद अब स्थिति गंभीर हो गई है। जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग और जल संसाधन विभाग की टीम अब काजीकोरैया बांध पर लाचार दिख रही है और पूरा फोकस रेलवे ढाला पर है। गंगा के बांध में कटाव बढ़ने के बाद रेलवे ढाला पर पानी का दबाव बढ़ गया है और अगर इसमें कहीं ज्यादा कटाव हो गया तो नवगछिया अनुमंडल को बाढ़ से बचाना मुश्किल हो जाएगा। काजीकोरैया बांध में करीब 150 मीटर तक कटाव हो गया है और हर घंटे कुछ न कुछ मिट्टी धंस रही है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: राघोपुर-काजीकौरेया तटबंध 150 मीटर कटा, राघोपुर जलमग्न आशंका जतायी जा रही है कि अगर गंगा के जलस्तर में तेजी से कमी नहीं आयी तो तटबंध के कटाव में अप्रत्याशित वृद्धि हो सकती है। ऐसे में रेलवे ढाला पर ...