फतेहपुर, मार्च 31 -- मलवां। अमर शहीद जोधा सिंह अटैया ठाकुर दरियाव सिंह चिकित्सा महाविद्यालय कैंपस स्थित अस्पताल में महिला एवं प्रसूति रोग विभाग में अब आईपीडी सेवाएं विधिवत रूप से शुरू कर दी गई हैं। इस नई सुविधा से जनपद व आसपास के क्षेत्रों की महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ मातृ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में जरूरी पहल मानी जा रही है। संस्थान के प्राचार्य डा. आरके मौर्य ने बताया कि अब गर्भवती महिलाओं के लिए भर्ती (आईपीडी) की समुचित व्यवस्था, प्रसव सेवाएं, विशेषज्ञ डाक्टरों की निगरानी और जरूरी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध रहेंगी। इससे पहले मरीजों को विभिन्न सेवाओं के लिए अलग-अलग स्थानों पर जाना पड़ता था, लेकिन अब उन्हें स्थानीय स्तर पर ही बेहतर उपचार मिल सकेगा। उन्होंने यह भी बताया कि आधुनिक उपकरणों एवं संसाधनों की व्यवस्था स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.