कानपुर, जून 5 -- कानपुर। नगर निगम ने रेड सिग्नल पर खुले आसमान और गर्मी में खड़े होने वाले वाहन सवारों की दिक्कतों के मद्देनजर अच्छी पहल की है। शहर के प्रमुख चौराहों पर हरी चादर तानने का काम शुरू कर दिया है। इस कड़ी में नगर निगम ने पीएसी मोड़ चौराहे औऱ टाटमिल चौराहे पर छांव कर दी है। जीटी रोड और पीएसी रोड चौराहे पर धूप के मद्देनजर नगर निगम ने यह पहल की है। गर्मी और बढ़ी तो नगर निगम कोई 12 प्रमुख और चौराहों पर इस तरह का इंतजाम करेगा ताकि गर्मी में इस तरह की दिक्कतें वाहन सवारों को न हों।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...