मुरादाबाद, सितम्बर 23 -- मुरादाबाद निवासी मनीषा कुमारी अब जल्द एक रियलटी शो में दिखाई देंगी। उन्होंने मुंबई में गणपति बप्पा लालबागचा राजा के दर्शन किए। ग्लैमर की दुनिया में कामयाबी के लिए प्रार्थना की। मुरादाबाद कांठ रोड निवासी मनीषा कमेडी फिल्म वेलकम वेडिंग, टीवी सीरियल, डांस शो समेत कई कार्यक्रमों में अपने अभिनय की छोड़ चुकीं छाप चुकी हैं। अब अपने नए रियलिटी शो की सफलता के लिए आशान्वित हैं। मुंबई के जिस गणपति बप्पा लालबागचा राजा के दरबार में तमाम बड़े सितारे पहुंचते हैं वहां मनीषा की गहरी आस्था है। मनीषा के पिता मनोज कुमार मुरादाबाद डीआरएम कार्यालय में कार्यरत हैं। वह शुरू से अभिनय की शौकीन रहीं और कड़ी मेहनत से मुकाम बनाया। रियलिटी शो के नाम का उन्होंने खुलासा नहीं किया पर इतना कहा कि यह बड़ा प्रोजेक्ट है इसके लिए उन्होंने काफी इंतजार ...