अब रिपोर्ट कार्ड नहीं, छात्रों का पूरा विकास पत्र बनेगा
संभल, मई 25 -- परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा एक से आठ तक के छात्रों का मूल्यांकन अब केवल अंकों और ग्रेड के आधार पर नहीं होगा। नई शिक्षा नीति के तहत राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद एससीईआरटी ने छात्रों के लिए होलिस्टिक प्रोग्रेस रिपोर्ट कार्ड यानी समग्र प्रगति पत्र तैयार किया है। इस नई व्यवस्था के तहत छात्रों के शैक्षणिक प्रदर्शन के साथ-साथ उनके शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और रचनात्मक विकास का भी आकलन किया जाएगा। नई व्यवस्था इस शैक्षणिक सत्र से लागू की जा रही है। कक्षा एक और दो के छात्रों को रिपोर्ट कार्ड में अंक की जगह स्टार दिए जाएंगे। यह भी पढ़ें- जिले के पीएमश्री स्कूलों में मूल्यांकन प्रणाली होगा प्रभावी वहीं बड़ी कक्षाओं के छात्रों का मूल्यांकन तार्किक क्षमता, अभिरुचि, कौशल और सीखने के स्तर के आधार पर किया जाएगा। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.