अब रात में भी हो सकेंगे खेलकूद
हरदोई, जून 18 -- हरदोई। जिला क्रीड़ा अधिकारी मंजू शर्मा ने बताया कि स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल मैदान में फ्लड लाइट्स लगाई गई हैं। इससे अब रात में भी खेल मैदान का उपयोग किया जा सकेगा। अत्याधुनिक जिम में भी वातानुकूलित व्यवस्था कर दी गई है। इससे खिलाड़ी और अन्य शौकिया जिम करने वाले खिलाड़ियों को अत्यधिक गर्मी में भी वर्जिश करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। रात्रि मैच के लिए बिजली व्यवस्था में जनरेटर पर होने वाला डीजल व्यय आयोजक द्वारा स्वयं वहन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- खेल---23 जून से बजेगा जनपदीय विद्यालयीय खेलों का बिगुल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.