हल्द्वानी, जून 6 -- हल्द्वानी। काठगोदाम पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान राजस्थान नंबर की एक कार से 618 ग्राम स्मैक (डाईएसोटाईल मोर्फिन) बरामद करते हुए दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्मैक की कीमत करीब दो करोड़ बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में बताया कि बीते चार जून की रात खेड़ा गौलापार में वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। रात करीब 8 बजे खेड़ा की ओर से आ रही एक सफेद रंग की कार को जब पुलिस ने टॉर्च की रोशनी से रुकने का इशारा किया तो चालक ने उसे पेट्रोल पंप के पास एक संकरी गली में मोड़ दिया। गली में आगे अन्य वाहन खड़े होने के कारण रास्ता बंद था। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए कार को चारों तरफ स...