बांका, मई 26 -- बांका। निज प्रतिनिधि। जमीन रजिस्ट्री से जुडे दस्तावेजों में नाम, खेसरा, पृष्ठ स्कैनिंग और अपलोडिंग की त्रुटियों से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब निबंधित दस्तावेजों के डिजिटलीकृत अभिलेखों में हुई मानवीय और तकनीकी गलतियों को विधिसम्मत तरीके से सुधारने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राज्य मुख्यालय ने जिला स्तर पर त्रुटि सुधार की अनुमति देते हुए इसके लिए विस्तृत एसओपी भी जारी कर दी है। यह भी पढ़ें- अब रजिस्ट्री दस्तावेजों की त्रुटियों को किया जाएगा दुरूस्तत्रुटि सुधार की प्रक्रिया बांका जिला अवर निबंधक कार्यालय को मिले निर्देश के बाद अब रजिस्ट्री दस्तावेजों में टाइपिंग मिस्टेक, गलत अंक, नाम, खाता-खेसरा इंट्री, स्कैनिंग त्रुटि, गलत पीडीएफ अपलोड और पृष्ठ कटने जैसी समस्याओं का नियंत्रित एवं पारदर्शी तरीके से समाधान किया...