फरीदाबाद, जून 24 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। जमीन और संपत्ति से जुड़े कामों के लिए अब लोगों को बार-बार तहसील कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। हरियाणा सरकार ने राजस्व सेवाओं को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए ऑटो इंतकाल प्रणाली और कागज रहित पंजीकरण 2.0 की शुरुआत कर दी है। नई व्यवस्था के तहत संपत्ति की रजिस्ट्री होते ही संबंधित इंतकाल स्वत: दर्ज हो जाएगा। इससे किसानों और भूस्वामियों को बड़ी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में इन दोनों डिजिटल व्यवस्थाओं का शुभारंभ किया। जिला फरीदाबाद से उपायुक्त आयुष सिन्हा, जिला राजस्व अधिकारी विकास सिंह सहित अन्य अधिकारी वीडियो माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े। उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि ऑटो इंतकाल प्रणाली लागू होने के बाद लोगों को अलग से इंतकाल दर...