वार्ता, जून 10 -- ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला बोलते हुए उनके राजनीतिक भूमिका पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा के अनुसार संन्यासी सांसारिक पदों को धारण नहीं कर सकता। मीडिया से बातचीत में शंकराचार्य ने कहा, 'अब ये योगी नहीं रहे, संन्यासी नहीं रहे। ये सच में अजय सिंह विष्ट ही हैं। हमारे शास्त्र और परंपरा में साफ-साफ लिखा है कि जो व्यक्ति संसार छोड़कर संन्यासी या यति बन गया हो, वह सांसारिक पदों को धारण नहीं कर सकता।' समाजवादी पार्टी के नेताओं से संपर्क और उनकी यात्रा में सहयोग को लेकर पूछे गए प्रश्न पर उन्होंने कहा कि गौ माता के संरक्षण के लिए जो भी आगे आ रहा है, उसका सहयोग स्वीकार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिसके हृदय में हिन्दू धर्म और ग...