नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- How to Identify Fake Aadhaar And PAN Cards: सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है कि ChatGPT Image 2.0 की मदद से Aadhaar और PAN कार्ड जैसे दिखने वाले डॉक्यूमेंट बनाए जा रहे हैं। कई जगह ऐसे स्क्रीनशॉट भी शेयर किए जा रहे हैं, जिन्हें देखकर पहली नजर में असली और नकली में फर्क करना मुश्किल लग रहा है। यही वजह है कि लोगों के मन में डर और भ्रम दोनों बढ़ रहे हैं कि कहीं AI उनकी पहचान के लिए खतरा तो नहीं बन रही। AI टूल्स भले ही असली जैसे दिखने वाले डिजाइन तैयार कर सकते हैं, लेकिन वे सरकारी डेटाबेस से जुड़े नहीं होते और असली Aadhaar या PAN कार्ड नहीं बना सकते। इसके बावजूद खतरा पूरी तरह खत्म नहीं होता, क्योंकि ऐसे फर्जी दिखने वाले कार्ड का गलत इस्तेमाल करके लोगों को आसानी से धोखा दिया जा सकता है। ऐसे में सबसे जरूरी है ...