अब यूपी के इन लोगों को सीएम योगी देने जा रहे कैशलेस इलाज की सौगात, 26 को होगी शुरुआत
लखनऊ, जुलाई 23 -- उत्तर प्रदेश में पांच लाख तक कैशलेस इलाज का दायरा और बढ़ने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी अब यूपी के वित्त विहीन माध्यमिक स्कूलों के 3.50 लाख शिक्षकों को कैशलेस इलाज की सुविधा देने जा रहे हैं। बुधवार को माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षकों को चिह्नित कर उनका आवेदन कराए जाने के लिए गाइडलाइन जारी कर दी गई। वित्त विहीन स्कूलों के शिक्षकों व उनके परिवारीजनों को पांच लाख रुपये तक मुफ्त उपचार की सुविधा मिलेगी। शिक्षक इस योजना का लाभ उठाने के लिए http://cmtcts.upsdc-gov पर अपना पंजीकरण कराएंगे। इस योजना की शुरुआत 26 जुलाई को होगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव उमेश चंद्र की ओर से मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। यूपी में करीब 25 हजार वित्त विहीन माध्यमिक स्कूलों में 3.50 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.