जमशेदपुर, जून 5 -- कोल्हान विश्वविद्यालय के सम्मेलन कक्ष में शैक्षणिक परिषद की 44वीं बैठक बुधवार को कुलपति प्रो. अंजिला गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। इसमें विद्यार्थियों के हित, नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन तथा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कई निर्णय लिए गए। बैठक में मुख्य रूप से स्नातक (यूजी) में नामांकन के लिए आवेदन शुल्क को 100 से घटाकर प्रति विषय प्रति महाविद्यालय 25 रुपये करने का निर्णय लिया गया। सभी महाविद्यालयों में विभिन्न विषयों के लिए निर्धारित सीटों की संख्या को ध्यान में रखते हुए कुलपति की पहल पर आवेदन शुल्क में 75 प्रतिशत की कटौती की गई है। इससे विद्यार्थियों को अपनी पसंद के विषयों में प्रवेश पाने के लिए अधिक संख्या में आवेदन करने का अवसर मिलेगा तथा उनपर आर्थिक बोझ भी कम होगा।बैठक यह भी पढ़ें- आवेदन शुल्क को लेकर फै...