अब यूके में बढ़ेगी खेल सामान-खिलौनों की मांग
मेरठ, जुलाई 16 -- मेरठ। भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता (सीईटीए) लागू होने के साथ बुधवार को देश के व्यापारिक इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। इसी के साथ देश-दुनिया में विख्यात मेरठ के खेल सामान उद्यमियों एवं खिलौना उद्योग के लिए व्यापार की नई राह खुल गई। समझौते के तहत यूके ने भारतीय निर्यात के लगभग 99 फीसदी हिस्से पर आयात शुल्क समाप्त कर दिया है, जिससे भारतीय निर्यातकों को अभूतपूर्व बाजार पहुंच प्राप्त होगी। 30 फीसदी से अधिक निर्यात-व्यापार बढ़ने की उम्मीद जताई। समझौते के दौरान दिल्ली में मेरठ के प्रमुख खेल उद्यमी एवं स्पोर्ट्स गुड्स एंड टॉयज एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (एसजीईपीटी) के चेयरमैन सुमनेश अग्रवाल, वाइस चेयरमैन अंबर आनंद एवं रीजनल डायरेक्टर यूपी संजय भल्ला मौजूद रहे। उन्होंने सीईटीए भारतीय खेल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.