फतेहपुर, मई 16 -- फतेहपुर। विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर जिला अस्पताल के विशेषज्ञ डाक्टरों ने हाई ब्लड प्रेशर को लेकर गंभीर चिंता जताई है। डाक्टरों के अनुसार पहले बुजुर्गों में ज्यादा दिखने वाली यह बीमारी अब युवाओं को तेजी से अपनी चपेट में ले रही है। अस्पताल की ओपीडी में आने वाले मरीजों में 25 से 40 वर्ष आयु वर्ग के लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मौजूदा समय में तनावपूर्ण जीवनशैली, जंक फूड और शारीरिक गतिविधियों में कमी युवाओं को समय से पहले हाई बीपी का मरीज बना रही है। पहले जहां रोजाना 15 से 20 मरीज ही ब्लड प्रेशर की शिकायत लेकर पहुंचते थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 50 के आसपास पहुंच रही है। यह भी पढ़ें- मुरादाबाद में दस प्लस के बच्चों में हाई बीपी के केस आ रहे, कुछ बच्चों को देनी पड़ रही बीपी की गोलीगांवों तक पहुंची बीमारी डाक्टरों के मुता...