कानपुर, मार्च 19 -- कानपुर, संवाददाता। एसआईटी की जांच में एक-एक कर डिग्रियां फर्जी निकल रही हैं। गुरुवार को मणिपुर की एशियन यूनिवर्सिटी की 284 डिग्री भी जांच में फर्जी मिली हैं। यूनिवर्सिटी ने एसआईटी के पास मौजूद रोल नंबर का मिलान किया तो गजट में उनका कोई जिक्र नहीं मिला। इससे उनके फर्जी होने की पुष्टि हो गई। इससे पहले कई यूनिवर्सिटी की जांच में भी वहां की डिग्री फर्जी पाई गई थी।किदवईनगर पुलिस ने 18 फरवरी को जूही कलां स्थित शैल ग्रुप ऑफ एजुकेशन कार्यालय में दबिश दी थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस को मौके से उत्तर प्रदेश समेत नौ राज्यों के 14 विश्वविद्यालयों की एक हजार से ज्यादा मार्कशीट और डिग्री बरामद हुईं थीं। पुलिस ने मौके से गिरोह के सरगना रायबरेली के ऊंचाहार निवासी शैलेंद्र कुमार ओझा, कौशांबी निवासी नागेंद्र मणि त्रिपाठी, गाजियाबाद नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.