संभल, जुलाई 18 -- जिले के किसानों के लिए अच्छी खबर है। अब किसान पॉलीहाउस तकनीक अपनाकर मौसम की परवाह किए बिना फल और सब्जियों की ऑफ सीजन खेती कर सकेंगे। सरकार पॉलीहाउस स्थापना पर अनुदान दे रही है, जिसके लिए किसानों को उद्यान विभाग में आवेदन करना होगा। पॉलीहाउस में नियंत्रित तापमान और अनुकूल वातावरण मिलने से टमाटर, शिमला मिर्च, खीरा समेत कई सब्जियों और फलदार पौधों की खेती पूरे वर्ष की जा सकेगी। इससे किसानों को बाजार में बेहतर दाम मिलने के साथ उनकी आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।उद्यान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इच्छुक किसान निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर योजना का लाभ उठा सकते हैं। विभाग का उद्देश्य जिले में आधुनिक एवं संरक्षित खेती को बढ़ावा देकर किसानों को अधिक लाभकारी कृषि की ओर प्रेरित करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान ...