छपरा, सितम्बर 1 -- नई व्यवस्था को लेकर कृषि अधिकारियों व कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण, शिकायतों के समाधान की भी तय हुई समय-सीमा फोटो: संयुक्त कृषि भवन के सभागार में मंगलवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान बैठक करते जिला कृषि पदाधिकारी मधुरेंद्र कुमार सिंह व अन्य अधिकारी। छपरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। किसानों को उर्वरक की खरीद में सहूलियत देने और वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए जिले में उर्वरक बिक्री की नई व्यवस्था लागू की जा रही है। इसके तहत किसान मोबाइल के माध्यम से अपनी जरूरत के अनुसार उर्वरक की बुकिंग कर सकेंगे।

नई व्यवस्था का क्रियान्वयन बुकिंग के बाद मिलने वाले क्यूआर कोड के माध्यम से निर्धारित मात्रा में उर्वरक की खरीद की जा सकेगी। नई व्यवस्था के सफल क्रियान्वयन को लेकर मंगलवार को संयुक्त कृषि भवन, बाजार समिति स्थित सभाग...