नई दिल्ली, जून 12 -- How to Download Electricity Bill From DigiLocker: अब आप आसानी से बिजली का बिल डाउनलोड कर पाएंगे। MeitY ने देश की 68 प्रमुख बिजली वितरण कंपनियों (DISCOMs) को DigiLocker प्लेटफॉर्म से जोड़ दिया है। इसके बाद यूजर्स अब अपने बिजली बिल को सीधे DigiLocker के जरिए ऑनलाइन देख, डाउनलोड और वेरिफाई कर सकेंगे। सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए लंबी प्रक्रिया से गुजरने की जरूरत नहीं होगी। यूजर्स केवल अपनी बिजली कंपनी का चयन करके आप कुछ ही मिनटों में अपना बिजली बिल प्राप्त कर सकते हैं। इससे बिल संभालकर रखने और जरूरत पड़ने पर उसे खोजने की परेशानी भी काफी हद तक खत्म हो जाएगी। बहुत से लोगों को यह जानकारी नहीं होती कि DigiLocker ऐप के माध्यम से बिजली बिल भी देखा और डाउनलोड किया जा सकता है। अगर कभी आपको किसी सरकारी काम, एड्रेस प्रूफ या रि...