बांका, मई 30 -- बांका, निज प्रतिनिधि। खरीफ सीजन शुरू होने से पहले किसानों को बडी राहत देने वाली नई डिजिटल व्यवस्था जिले में लागू होने जा रही है। अब किसानों को खाद खरीदने के लिए उर्वरक दुकानों के बाहर घंटों कतार में खडा नहीं होना पडेगा और न ही कई दुकानों के चक्कर लगाने होंगे। केंद्र सरकार के उर्वरक विभाग की ओर से शुरू किए गए फर्टिलाइजर सेल्फ एप्लीकेशन सिस्टम के तहत किसान अपने मोबाइल फोन से ही उर्वरक की बुकिंग कर सकेंगे। नई व्यवस्था के तहत अधिकृत उर्वरक दुकानों पर क्यूआर कोड लगाया जायेगा। किसान अपने स्मार्ट फोन से क्यूआर कोड को स्कैन करते ही संबंधित दुकान में उपलब्ध खाद की जानकारी देख सकेंगे और वहीं ऑनलाइन खाद की बुकिंग भी कर पाएंगे। बुकिंग पूरी होने के बाद किसानों को डिजिटल रसीद मिलेगी, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहेगी। अब तक खेती क...