संभल, मार्च 14 -- परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों की दिव्यांगता की पहचान अब एनसीईआरटी के प्रशस्ति 2.0 एप के माध्यम से की जाएगी। इस नई व्यवस्था के तहत विद्यालयों में छात्रों की 21 प्रकार की दिव्यांगताओं की स्क्रीनिंग की जाएगी, जिससे जरूरतमंद बच्चों की समय रहते पहचान हो सकेगी। शिक्षा विभाग ने सभी शिक्षकों के मोबाइल फोन में प्रशस्ति 2.0 एप डाउनलोड करना अनिवार्य कर दिया है। शिक्षक अपने मोबाइल के माध्यम से छात्रों की प्रारंभिक स्क्रीनिंग करेंगे और उससे संबंधित जानकारी एप पर अपलोड करेंगे।इस नई व्यवस्था से दिव्यांग छात्रों के त्वरित प्रमाणन और उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा में शामिल करने की प्रक्रिया को गति मिलने की उम्मीद है। साथ ही इससे ऐसे बच्चों को बेहतर शैक्षिक सहयोग, विशेष शिक्षण सामग्री और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में भी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.