कटिहार, मई 12 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कटिहार जिले में गरमा फसल 2026 के डिजिटल क्रॉप सर्वे को लेकर कृषि विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। 13 मई बुधवार से जिले में खेत-खेत जाकर फसलों का डिजिटल सर्वे शुरू किया जाएगा। इस बार पहली बार बड़े पैमाने पर जीपीएस आधारित मैपिंग तकनीक और मोबाइल एप के जरिए फसल का रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। कृषि विभाग का मानना है कि इससे खेती का सटीक डाटा तैयार होगा और किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से मिल सकेगा। कृषि निदेशालय पटना के निर्देश पर जिले में सर्वेयरों को भूखंड आवंटित करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। 13 मई से शुरू होने वाला यह अभियान 6 जून तक चलेगा। इस दौरान खेत की लोकेशन, फसल का प्रकार, रकबा और किसान से जुड़ी जानकारियां ऑनलाइन अपलोड की जाएंगी。 यह भी पढ़ें- जिले में 2.32 लाख किसानों में...