अब मोबाइल एप पर उपलब्ध होगा खेती का पूरा समाधान
बांका, मई 20 -- बांका, निज प्रतिनिधि। बिहार में कृषि क्षेत्र को डिजिटल बनाने की दिशा में एक बडा कदम उठाते हुए राज्य सरकार ने बिहार कृषि एप लॉन्च किया गया है। कृषि विभाग ने सूबे के किसानों को डिजिटल आधारित खेती से जोडने के लिए बिहार कृषि ऐप को उपयोगी प्लेटफॉर्म बताया है।
किसानों के लिए उपयोगी जानकारी बिहार सरकार की ओर से विकसित यह डिजिटल आधिकारिक मोबाइल ऐप किसानों को सरकारी योजनाओं, मौसम, बीज, उर्वरक और कृषि सलाह की जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध कराता है। बिहार कृषि ऐप को इस तरह डिजाइन किया गया है कि किसानों को अलग-अलग भटकने की जरूरत न पडे। इस ऐप में किसानों को कृषि विभाग की सभी सरकारी योजनओं की जानकारी मिलती है। इसके साथ ही किसान फसलों के ताजा बाजार भाव, खाद की उपलब्धता, मौसम की जानकारी और खेती से जुडी सलाह भी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.