नई दिल्ली, मई 1 -- आईपीएल 2026 में आरसीबी के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार अपनी गेंदों से कमाल कर रहे हैं। फिलहाल वह सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में टॉप पर हैं और पर्पल कैप उनके पास है। गुजरात टाइटन्स के खिलाफ गुरुवार को उन्होंने 28 रन देकर तीन विकेट झटके। इस सीजन में उन्होंने पांचवीं बार 3 विकेट लिया है। उनके शानदार प्रदर्शन के बावजूद आरसीबी 4 विकेट से मैच हार गई। इसका दर्द भुवनेश्वर कुमार के शब्दों में साफ झलका। मैच के बाद उन्होंने कहा कि अब वह अपने करियर के ऐसे मुकाम पर पहुंच गए हैं जहां टीम की सफलता के आगे व्यक्तिगत उपलब्धियां बेमानी हैं। भुवनेश्वर ने कहा कि अब वह युवा नहीं है। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में 36 वर्ष के इस तेज गेंदबाज ने कहा, 'यह अच्छा है कि मुझे पर्पल कैप मिला है लेकिन मैं समझता हूं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.